बिलासपुर। जिले में ट्रैफिक की बाधा दूर करने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाने संयुक्त कार्रवाई की। दुकान का सामान रोड पर रखने वालों पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक दुकानदारों का एक काउ कैचर भर कर सामान जब्त कर लिया। नगर निगम के अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते के प्रभारी, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने दुकानदारों से कहा है कि, वह अपना सामान दुकान के अंदर रखें, वरना सामान बाहर रखने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। नगर निगम और पुलिस की टीम आज सत्यम टाकीज चौक से अग्रसेन चौक, टेलिफोन एक्सचेंज रोड होते हुए टैगोर चौक तक सड़क के दोनों ओर दुकान के बाहर रखे सामानों को हटाने में लगी रही। 4 घंटों तक चले निगम के अभियान के दौरान दुकानों का सामान, बोर्ड, कुर्सी टेबल, नुमाइशी पुतले, ठेले आदि जब्त किए गए। दुकानदारों में दुकान का सामान बाहर रख कर माल बेचने की होड़ लगी रहती है। इसका असर ट्रैफिक पर पड़ता है। वाहनों को आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती तब बार बार जाम की नौबत आती है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…