छत्तीसगढ़

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत 31 जुलाई 2026 तक टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक फसलों का बीमा कराया जा सकता है। यह योजना छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है।

जिले के इच्छुक ऋणी एवं अऋणी किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति अथवा भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि तक बीमा करा सकते हैं। बेमेतरा जिले के लिए खरीफ सीजन में 450 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

योजना के तहत किसानों को बीमित राशि का केवल 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 1.20 लाख रुपये (प्रीमियम 6,000 रुपये), बैंगन 77 हजार रुपये (3,850 रुपये), अमरूद 45 हजार रुपये (2,250 रुपये), पपीता 87 हजार रुपये (4,350 रुपये), केला 85 हजार रुपये (4,250 रुपये), मिर्च 68 हजार रुपये (3,400 रुपये) तथा अदरक 1.50 लाख रुपये (7,500 रुपये) निर्धारित किया गया है।

मौसम आधारित इस योजना में कम या अधिक तापमान, कम या अधिक तथा बेमौसम वर्षा, तेज हवा, कीट एवं रोग प्रकोप जैसे जोखिमों के आधार पर स्वचालित मौसम केंद्र के प्रमाणित आंकड़ों से नुकसान का आकलन किया जाएगा। पात्र किसानों को दावा राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

किसानों को बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1, पी-2), बैंक पासबुक की प्रति, फसल बुआई प्रमाण पत्र तथा वैध मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। बटाईदार एवं कास्तकार किसानों को घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित उद्यानिकी अधिकारियों अथवा भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपनी उद्यानिकी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

kgnews

Recent Posts

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

14 minutes ago
CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…

16 minutes ago
CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…

21 minutes ago
CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…

28 minutes ago
CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…

35 minutes ago
CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…

38 minutes ago