भिलाई निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई करने के लिए बने 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में इलेक्ट्रिक फाल्ट हो जाने से दुर्ग और रिसाली नगर निगम में आज पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। भिलाई नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में पैनल और ट्रांसफॉर्मर में 20 जून की रात अचानक खराबी आ गई है। इसकी मरम्मत का कार्य तेजी से जारी। इसके 22 जून की रात तक ठीक होने की संभावना है।
इसके कारण 66 एमएलडी में पानी का भराव नहीं पाने से पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएगी। इससे भिलाई नगर निगम क्षेत्र के नेहरु नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस और फरीद नगर उच्चस्तरीय जलागार में पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र की बात करें तो यहां के 34 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जल कार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि निगम क्षेत्र के नेवई, रूआबांधा, रिसाली, मरोदा की ओवर हेड टैंक में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इससे 34 वार्डों में पानी नहीं आएगा। निगम आवश्यकता अनुसार टैंकर से नागरिकों को पेय जल उपलब्ध कराएगा।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…