CG : 4 जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।

उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समग्र परीक्षण के पश्चात केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया गया। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त चारों जिलों में आज यानि 27 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी।

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी शीघ्र जारी की जाएंगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

23 minutes ago
CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…

25 minutes ago
CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…

30 minutes ago
CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…

37 minutes ago
CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…

44 minutes ago
CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…

46 minutes ago