कोरबा। कोरबा जिले में भारतमाता हाईवे पर हुए युवक के साथ निर्मम मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह वारदात उरगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई थी, जब मोती सागर पारा निवासी प्रितेश मिर्जा को 4–5 युवकों ने रास्ता रोककर बेरहमी से पीटा और उससे लूटपाट की। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में सड़क पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को धरदबोचा।

लड़की से मिलने आया था युवक, गांव के युवक को नागवार गुजरा कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने इस घटना को एक स्थानीय विवाद का परिणाम बताया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक प्रितेश मिर्जा एक युवती से मिलने गांव आया था। यह जानकारी गांव के ही एक युवक को लगी, जिससे वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर पूरी साजिश रची और प्रितेश का पीछा कर हाईवे पर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले विवाद किया और फिर अचानक प्रितेश पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि विवाद प्रेम-संबंध से जुड़ा हुआ है, जिसने इस हिंसक कार्रवाई का रूप ले लिया।

बेल्ट, हाथ-मुक्कों से हमला, फिर 2 हजार और मोबाइल लूटा घटना तरदा-अकराबपाली टोल प्लाजा के पास की है, जहां रात के समय प्रितेश बाइक से घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से और बेल्ट से बेरहमी से उसकी पिटाई की। हिंसा के बाद उन्होंने युवक के जेब से 2,000 रुपए नकद और मोबाइल फोन भी लूट लिया। गंभीर चोटों के कारण प्रितेश सड़क किनारे बेहोश हो गया था। कुछ समय बाद गुजर रहे राहगीरों ने युवक को देखा और उसे मदद पहुंचाते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें पाई गई हैं। एक नाबालिग उरगा पुलिस ने इस घटना में शामिल चार युवकों को पकड़ा है। इनमें तीन बालिग और एक नाबालिग शामिल है। गिरफ्तार आरोपी: सूरज कुमार खुंटे आकाश ज्वाला आकाश लहरे एक नाबालिग आरोपी पूछताछ में सभी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने स्वीकार किया कि पीड़ित युवक का पीछा किया गया और मौके का फायदा उठाकर उस पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि घटना पूरी तरह योजनाबद्ध थी।

आगे जांच जारी मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज होते ही उरगा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की। पुलिस को तकनीकी जांच, मोबाइल ट्रैकिंग और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का लोकेशन मिल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को हिरासत में ले लिया। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, लेकिन आरोपियों का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक की हालत में सुधार, पुलिस ने बढ़ाई हाईवे पेट्रोलिंग राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए प्रितेश की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब हाईवे पर रात के समय गश्त बढ़ाने पर जोर दे रही है। उरगा थाना क्षेत्र में आने वाले दिनों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरबा पुलिस ने लोगों को अपील की है कि किसी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और ऐसी घटनाओं की तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *