रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। थाना क्षेत्रों में महिला समिति गठित कर लगातार अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। जहां सप्ताह भर में रायगढ़ पुलिस ने 44 जगह दबिश दी और 503 लीटर महुआए देसी और विदेशी शराब जब्त की है। अवैध शराब के खिलाफ चलाए से रहे अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1 से 7 जून तक 44 जगह दबिश दी है। जहां 44 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सबसे अधिक अवैध शराब की बिक्री कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रही थी। जहां 8 जगह दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी गई है। उसके बाद चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 7 जगह कार्रवाई की गई है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जहां अवैध महुआ शराब पकड़ने के साथ ही काफी मात्रा में महुआ पास को नष्ट भी किया गया है।
इसमें कोतरा रोड थाना क्षेत्र में महिला समिति बनाकर उनकी सूचना पर अवैध शराब पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें कोतवाली में 8, खरसिया में 5, कोतरा रोड 4, चक्रधर नगर थाना 7, पुसौर 2, जूटमिल 5, तमनार थाना 2, पूंजीपथरा 3, खरसिया चौकी 1, छाल थाना 5, धरमजयगढ़ थाना 1 और घरघोड़ा थाना में 1 प्रकरण दर्ज किया गया।
रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…