महासमुंद कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी टीम ने ग्राम चेरूडिपा थाना-बसना के जंगल से 45 लीटर अवैध महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59(क) एवं 34(1)(च) का प्रकरण कायम किया। कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना नितेश सिंह बैंस के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान नगर सैनिक मुकेश प्रधान उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *