बलरामपुर। राजपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला उधेनूपारा में कक्षा 5वीं की परीक्षा में एक छात्रा के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा में बैठाने का मामला सामने आया है। जांच में दोषी पाए जाने पर विद्यालय की प्रधान पाठक प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षिका नीलू केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में एक छात्रा के स्थान पर किसी अन्य छात्रा को परीक्षा दिलाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं तीन सदस्यीय जांच समिति द्वारा त्वरित जांच की गई। संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पाया गया कि विद्यालय की प्रधान पाठक प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षिका नीलू केरकेट्टा ने कक्षा 5वीं में किसी अन्य छात्रा को वास्तविक छात्रा की जगह परीक्षा में बैठाया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *