CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर तथा रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना खड़गवां में सुरक्षित रखा गया है।
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए 2 अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…