CG : 6 सटोरिए गिरफ्तार, 20 करोड़ लेनदेन किए गए बैंक खाते और UPI सीज

खैरागढ़. ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस ने ‘शिवा बुक’ ऑनलाइन सट्टा एप की नागपुर ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में सट्टा रैकेट से जुड़े छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक समेत कुछ आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए नगद, 2.28 लाख रुपए बैंक खातों से, 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 8 आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाई-फाई राउटर और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर समेत करीब 7.5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया है, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल और थाना छुईखदान की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर में दबिश दी। एक फ्लैट में मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा खिलाया जा रहा था। फ्लैट से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो ‘शिवा बुक’ एप पर देश के विभिन्न राज्यों में सट्टा एप संचालित कर रहे थे।

देशभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के तार पहले भी ‘महादेव बुक’ और ‘अन्ना रेड्डी’ जैसे बड़े रैकेट से जुड़े रहे हैं, जिनके लिंक दुबई तक पाए गए हैं। तथ्य यह भी सामने आया है कि महादेव बुक, अन्ना रेड्डी, लोटस, शिवनाथ और अब शिवा बुक जैसे एप असल में एक ही सोर्स कोड और सर्वर से ऑपरेट होते हैं। शातिर ठग बस इन एप्स के नाम बदलकर अलग-अलग पहचान के साथ एक ही अवैध नेटवर्क को संचालित करते हैं। आसान भाषा में कहें तो यह ऑनलाइन सट्टा एक ही सोर्स कोड पर चलता है, बस सर्वर, नाम और लोगो बदलकर पुलिस और जनता को गुमराह कर नए ग्राहकों को फंसाते रहते हैं।

kgnews

Recent Posts

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

25 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago