CG : 6 से अधिक लोकल ट्रेनें रद्द …

रायपुर। अगर आप भी रोजना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग काम किया जाना है। जिसके चलते 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेने प्रभावित रहेंगे। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा। रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। जिसमें रोजाना सफर करने वालों को परेशानियां हो सकती है। भारतीय रेलवे के अनुसार, बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर सहित अन्य लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी।

इसके अलावा बिलासपुर–कोरबा मेमू 16 से 27 अप्रैल तक और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 15 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर भी तय तारीखों में नहीं चलेंगी। यही नहीं, कुछ ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि वापसी में झारसुगड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

43 minutes ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

46 minutes ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

52 minutes ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

1 hour ago
जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, आदेश की अवहेलना पर ACS समेत 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, आदेश की अवहेलना पर ACS समेत 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

जबलपुर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश की अवहेलना और सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने…

1 hour ago
चित्रकूट दौरे पर CM योगी, कामदगिरि की परिक्रमा कर बरहा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्रकूट दौरे पर CM योगी, कामदगिरि की परिक्रमा कर बरहा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्रकूट दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम…

1 hour ago