CG : 6 वर्षीय बच्ची का शव पांच दिन बाद एसडीआरएफ ने नदी से बरामद किया है।

सीतापुर। मैनी नदी में आई बाढ़ की चपेट में आकर लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची का शव पांच दिन बाद एसडीआरएफ ने नदी से बरामद किया है। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी एवं चट्टानों के बीच बच्ची का शव फंसा हुआ था। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। पांच दिनों तक पानी मे रहने के कारण शव की हालत काफी खराब हो चुकी है। बच्ची का शव बुरी तरह से सड़ गल चुका है।

उल्लेखनीय है कि, विगत 19 जून को खुखड़ी बीनने जा रही ग्राम ढोढगांव निवासी सुरेश नागवंशी की 45 वर्षीय पत्नी बिनावती 3 वर्षीय पुत्र एरियस समेत 45 वर्षीय सोमारी पति कष्टु एवं उसकी 6 वर्षीय पोती अनिका आ अजित मैनी नदी पार करने के दौरान बाढ़ की चपेट में आ गई थी। इसी दौरान नदी में अचानक आई बाढ़ में चारो बह गए थे।

इस घटना के बाद से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा एसडीआरएफ की सहयोग से चारो को तलाशने रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत घटना के दूसरे दिन घटनास्थल से कुछ दूर चट्टान एवं झाड़ियों में फंसी सोमारी का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया था। इसके दो दिन बाद रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ की टीम ने चट्टानों के बीच फंसा बिनावती का शव भी बरामद किया था।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

4 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago