बलरामपुर। जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं. शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है. इस घटना से छात्रा इतनी भयभीत है कि उसने अपनी त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दी. मामले में शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं परिजन और ग्रामीण कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला झोर का है. विद्यालय में पदस्थ शिक्षक घूरन पटेल ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की. शिक्षक के डर से छात्रा त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दे पाई. घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर अपनी बड़ी बहन को पूरी आपबीती बताई.
छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक की हरकत से वह भयभीत हो गई और अब स्कूल जाने से भी डर रही है. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. इस घटना को लेकर परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…
भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…