CG : 70 लाख कैश ED ने दुर्ग से किया जब्त, होटल कारोबारी विजय अग्रवाल का सट्टा किंग से लिंक मिला

भिलाई .रेलवे के ठेकेदार और दुर्ग के होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के निवास, होटल, उनके केशियर और उनके बड़े भाई के घर दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीम ने मंगलवार को छापेमारी की. इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने विजय अग्रवाल के निवास से 70 लाख रुपए नकद, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किया है. मनी लॉड्रिंग के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी दुर्ग में दीपक नगर निवासी होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के घर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तैनात गार्ड को ईडी की टीम ने आई कार्ड दिखाया, तब उन्हें घर के अंदर जाने दिया. अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से जांच में सहयोग करने को कहा और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल शुरू की. इसके बाद होटल सागर और उसके मैनेजर के घर टीम पहुंची. तीनों स्थानों पर जांच की. जानकारी मिली है कि ईडी ने 70 लाख रुपए कैश, मोबाइल और दस्तावेज जब्त किए है. ईडी की कार्रवाई देर शाम तक चली.

जानकारी मिली है कि ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉड्रिंग के तहत की जा रही है. महादेव सट्टा ऐप की काली कमाई को सौरभ आहुजा इधर से उधर करता है. इसी क्लू के अधार पर ईडी की टीम ने सौरभ आहुजा की शादी स्थल जयपुर में रेड मारी थी. उस दौरान सौरभ आहुजा भाग गया था. ईडी की टीम ने उसके आयोजन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से पूछताछ की. वहां विजय अग्रवाल भी मौजूद था. बताया जाता है कि वहीं से ईडी को अग्रवाल के तार महादेव सट्टा ऐप की रकम को इधर से उधर करने वालों से जुड़ने का क्लू मिला.

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

4 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

4 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago