क्राइम

CG : 74 साल की उम्र में मर्डर करने वाला आरोपी, खुद पहुंचा थाने

तिल्दा: राजधानी रायपुर के बेलटुकरी गांव में गुरुवार को 74 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 71 साल की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद रायपुर के गंज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
मृतका की पहचान शांति धीवर और आरोपी की पहचान बिषरू धीवर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही खरोरा थाने से टीम रायपुर रवाना हुई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खरोरा थाना के बेलटुकरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, बिषरू धीवर बीते 20 साल से अयोध्या में रह रहा था। कुछ माह पहले ही विषरू अयोध्या से वापस अपने घर लौटा था।

यहां वो अपने पुराने घर में रहने लगा था। उस घर में केवल बिषरू, उसकी पत्नी शांति और उनका 45 वर्षीय बेटा रहते थे। टे की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह तिल्दा में एक उद्योग में काम करता है। घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच पुराने संबंधों को लेकर विवाद होता था। गुरुवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विषरू अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के समय घर में केवल बिषरू और शांति मौजूद थे। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि महिला की तकिए से मुंह और गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण की पुष्टि हो सकेगी।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

14 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago