रायपुर. राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक व अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब हफ्तेभर में शुरू हो जाएगा. स्काईवॉक के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए रायपुर की एजेंसी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका मिला है. कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है. कार्यदिश भी जारी कर दिया गया है. अधूरे स्काईवॉक पर 37.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से का निर्माण सबसे पहले किया जाएगा. इनमें शास्त्री चौक पर रोटरी का निर्माण भी शामिल हैं. ठेकेदार को अनुबंधित समय-सीमा में स्काईवॉक का निर्माण कार्य पूरा करना होगा. ठेकेदार को प्राप्त पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के सीमा अंतर्गत पूर्व अनुमोदित ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप ही स्काईवॉक निर्माण कार्य को पूरा करने कहा गया है. निविदा में शामिल सभी नॉन एसओआर आयटमों का दर विश्लेषण और विभागीय नियमावली के अनुसार सक्षम स्तर से अनुमोदन सुनिश्चित किया जा रहा है. अनुबंधित कार्य का संपादन, पर्यवेक्षण विभागीय मापदंड अनुसार किया जाएगा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

बताया गया है कि स्काईवॉक का निर्माण कार्य किसी अन्य को सबलेट अनुमोदन सुनिश्चित किया जा रहा है. अनुबंधित कार्य का संपादन, पर्यवेक्षण विभागीय मापदंड अनुसार किया जाएगा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 50 करोड़ रुपए हो चुके खर्च स्काईवॉक के स्ट्रक्चर का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस पर अभी तक लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. अभी 40 प्रतिशत निर्माण कार्य बाकी है, जिसे पूरा करने का निर्णय लिया गया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *