महासमुंद । खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय रोप-वे में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों और मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि नवरात्र जारी है और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है।
जगदलपुर। बस्तर संभाग में आदिवासियों और स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन तथा हरा…
राजनांदगांव | नंदई चौक में मौजूद बड़े नाले की सफाई नहीं हो सकी है। जिसकी…
राजनांदगांव| बल्देव बाग वार्ड में सड़क जर्जर हो गए हैं। लगभग सभी सड़क उखड़ चुकी…
राजनांदगांव , शहर में संपत्तिकर की नई दर के साथ डिमांड तैयार करने की प्रक्रिया…
राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर निकले करीब 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू…
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय के मार्गदर्शन…