छत्तीसगढ़

CG : 80 वर्षीय चाची से मंगलसूत्र झपटने का मामला खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार …

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पूरी साजिश पीड़िता के सगे भतीजे ने अपनी प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। घटना 25 जून की बताई जा रही है। नयापारा वार्ड निवासी हीराबाई ध्रुव (80 वर्ष) अपने घर में अकेली रहती हैं और वृद्धावस्था पेंशन पर निर्भर हैं। आरोपियों ने पहले वृद्धा से संपर्क कर खुद को उनके एक रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती परिचित का पड़ोसी बताया और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया।

इसके बाद आरोपी वृद्धा को बोडतरा रोड स्थित सुनसान इलाके में ले गए। वहीं पर उन्होंने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। भाटापारा शहर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध गोलू उर्फ अजय ध्रुव की पहचान मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़िता का सगा भतीजा टेकूराम ध्रुव है, जिसने अपनी प्रेमिका सरिता निषाद और साथी सागर मरकाम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। योजना के तहत पहले विश्वास जीतकर वृद्धा को सुनसान जगह पर ले जाया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लगभग 9.980 ग्राम सोने के जेवर, जिसकी कीमत करीब 1.05 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

11 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

15 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में एक बेहद महत्वपूर्ण…

38 minutes ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…

56 minutes ago
CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

57 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

1 hour ago