रायपुर साय कैबिनेट का आज विस्तार किया गया है जिसमें आज 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन आज विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की मीटिंग रखी गई थी। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है। वही कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर बात हुई है लेकिन विभागों को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई है। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना हो या राज्य के अन्य मामले, हमारी सरकार उससे पूरी गम्भीरता से निपटेगी। इस प्रकार हो सकता है विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री विषणुदेव साय – वित्त मामलेउप मुख्यमंत्री अरुण साव – गृह विभागउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – पंचायत विभागबृजमोहन अग्रवाल – लोक निर्माण विभाग/ परिवहन विभागकेदार कश्यप – आदिम जाति कल्याण विभाग/ वन विभागलक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास विभागराम विचार नेताम – जल संसाधन, ग्रामीण विकास विभागओपी चौधरी – स्वास्थ्य विभाग/उच्च शिक्षा विभागलखन लाल देवांगन – स्कूल शिक्षा विभागश्याम बिहारी जायसवाल – नगरीय प्रशासनदयाल दास बघेल – वाणिज्य एवं उद्योगटंकराम वर्मा – कृषि विभाग

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *