छत्तीसगढ़

CG : 93 मवेशियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

केशकाल । गोवंश तस्करी के विरुद्ध कोंडागांव पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पहले विश्रामपुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं इस बार बाँसकोट पुलिस ने लगभग 93 गाय बैल लेकर बालोद से ओडिशा जा रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दोनों कार्रवाई में 132 मवेशियों को अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा गया । प्रेस कांफ्रेंस कर केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि तीनों तस्कर नवरंगपुर (ओडिशा) के निवासी हैं।

जो कि बालोद जिले के करहीबदर से 93 नग गौवंश खरीद कर पैदल ही रायघर (ओडिशा) लेकर जा रहे थे। लगभग 60 किलोमीटर से अधिक पैदल चलते हुए सभी मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर मारते हुए ले जा रहे थे । शनिवार सुबह बाँसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी के समीप ग्रामीणों ने उन्हें रोका और बाँसकोट पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख दो लोग भाग गए वहीं तीन लोगों को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ की।

इस दौरान तस्करों ने गौवंश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने से सम्बंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। जिसके तहत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीनों को पर कार्रवाई की गई जिसे न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया ।गौवंश संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में गोवंश की तस्करी पर पूर्णत: अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही सडक़ों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के सम्बंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

34 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

1 hour ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

1 hour ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

1 hour ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

1 hour ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

2 hours ago