अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो कि दोकड़ा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि इस स्थानांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे ने उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये आरोपी को दे चुका था, जबकि शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य ने बताया कि जब उसने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसकी बाइक अपने कब्जे में रख ली। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मजबूर होकर उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *