छत्तीसगढ़

CG : AI तकनीक से फर्जी आवाज निकालकर ठगी करने वाले से रहें सतर्क

सारंगढ़ बिलाईगढ़। टेक्नोलोजी के सहयोग से ठगी की नई विधा जो पूरे देश में अपना पैर पसार चुकी है उसका नाम है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक। इस ठगी में ऐसे परिवार जिनके रिश्तेदार, जितने भी बाहर में निवास कर रहे हैं या पढ़ रहे या अन्य कोई रोजगार या किसी कारणवश अपने पारिवारिक सदस्य से दूर है उन्हीं लोगों को इस ठगी के शिकार होने की संभावना ज्यादा है। इस एआई तकनीक से अपराधी जिसे भी फोन लगाते हैं उनके परिचित का आवाज उनको सुनाते हैं या इसमें परिचित की आवाज में ही फोन आए कि मैं मुसीबत में हूं। जिसमें वह आर्थिक मदद की मांग करें कि मैं हॉस्पिटल में हूं या किसी इमरजेंसी के कारण मुझे पैसे की जरूरत पड़ रही है। मेरा फोन और गूगल या फोन पे बंद है, इमरजेंसी में कोई नए नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दो। जब कोई ऐसा फोन आए तो, फोन करने वाला कितनी ही जल्दी करने के लिए बोले, नागरिकों को सतर्क होकर किसी भी तरह ये जानने की कोशिश करे कि जो आवाज से बात हुई, वह व्यक्ति किस स्थान पर है और वह सुरक्षित है कि नहीं। जब कोई व्यक्ति ऐसा सतर्क होकर एक फोन पर अपराधी से बात करते हुए, इशारे या लिखकर अपने घर परिवार दोस्त पड़ोसी आदि शुभचिंतक से सहयोग कर यह कार्य करेंगे वो ठगी से बच जायेंगे। नागरिकों को चाहिए कि सभी प्रकार के मोबाइल नंबर और अन्य उनके नजदीकी दोस्त रिश्तेदार आदि से भी अपडेट मोबाइल नंबर अपने पास रखें। अपराधी किसी भी जो बाहर रह रहे हैं उनकी आवाज को कॉपी करके इस आवाज पर शब्दों का नया एक लाइन लिखी जाती है जैसे मुझे बचा लो, यह लोग मुझे फंसा दे रहे हैं, मैं जेल चली जाऊंगी या मैं जेल चला जाऊंगा। इस प्रकार की लाइन को अपराधी लोग एआई तकनीक से डबिंग करके मोबाइल में अपने रिकार्ड रखते हैं और जो व्यक्ति बाहर निवास कर रहा उसके माता-पिता भाई-बहन पति पत्नी आदि को फोन करके उनको कहते हैं कि अमुक व्यक्ति आपका रिश्तेदार है। हर कदम पर कोई ठगी का जाल फैला रखा है। जैसे किसी कस्टमर केयर के नंबर पर डायल करने पर, किसी हेल्पलाइन नंबर पर। आम नागरिकों को ऐसे किसी भी कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने से पहले कंफर्म कर लेना चाहिए कि वह नंबर सही है या नहीं ठीक इसी प्रकार अभी परीक्षा का दौर खत्म हुआ है। ऐसे में कई प्रकार के ठग छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को परीक्षा में पास करने के नाम पर उनसे पैसा मांगकर ठगी कर रहे हैं। इन सभी ठगी से नागरिकों को बचना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CISF में बड़ा फेरबदल, नागेंद्र नाथ का NCR ट्रांसफर; भिलाई में चंदन झा के DIG बनने की चर्चा तेज

CISF में बड़ा फेरबदल, नागेंद्र नाथ का NCR ट्रांसफर; भिलाई में चंदन झा के DIG बनने की चर्चा तेज

बोकारो  Steel Authority Of India Limited (SAIL) की महत्वपूर्ण इकाई में Bhilai Steel Plant में…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों को निर्धारित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने…

34 minutes ago
परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक

परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

1 hour ago
MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

एमपी ट्रांसको ने लॉन्च किया वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल बिल से लेकर भुगतान तक की रियल-टाइम ट्रैकिंग…

2 hours ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक

भोपाल  मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी…

2 hours ago
आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान

आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान

भोपाल भोपाल के प्रतिष्ठित रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस के अवसर पर आज  शुक्रवार को…

2 hours ago