छत्तीसगढ़

CG : एनसीसी कैडेट्स के लिए फ्लाइंग प्रशिक्षण में MBBS की छात्राएं कैडेट दीपिका पल्ला और कैडेट श्रेया जान्हवी ने ट्विन-सीटर माइक्रोलाइट विमान से सफलतापूर्वक उड़ान भरी…

रायपुर/जगदलपुर । AIIMS रायपुर की एनसीसी कैडेट्स ने जगदलपुर हवाई अड्डे पर फ्लाइंग प्रशिक्षण के जरिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रशिक्षण में MBBS की छात्राएं कैडेट दीपिका पल्ला और कैडेट श्रेया जान्हवी ने ट्विन-सीटर माइक्रोलाइट विमान से सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

यह फ्लाइंग गतिविधि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के देखरेख में और रायपुर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की निगरानी में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के तहत इस साल एनसीसी से जुड़े MBBS और BSc नर्सिंग छात्रों को पहले फ्लाइंग सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण, हवाई अड्डे का भ्रमण और इसके बाद वास्तविक उड़ान का अनुभव प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विमानन कौशल की बुनियादी समझ देना रहा।

प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से 9 बालिका कैडेट्स थीं। यह कार्यक्रम लैंगिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत उदाहरण माना जा रहा है। AIIMS रायपुर के कार्यकारी निदेशक और CEO लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि, “ऐसी गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय सेवा की भावना को मजबूत करती हैं।” ले. जनरल जिंदल ने खुद जगदलपुर एयरपोर्ट का दौरा कर कैडेट्स से संवाद भी किया।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

51 minutes ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

1 hour ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

1 hour ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

1 hour ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago