रायपुर। 22 मई 2025 गुरुवार को B.Ed एवं D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक B.Ed प्रवेश परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 बजे से 04:15 बजे तक D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है।

लेकिन राजधानी रायपुर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं देने की खबर सामने आ रही है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि समय से पहले स्कूल का गेट बंद कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार B.ED परीक्षा के लिए राजधानी रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा केंद्र में आए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि समय से पहले गेट बंद कर दिया गया, जिसके कारण वो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए और उनक साल खराब हो गया। हालांकि अभी स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई जवाब सामने नहीं आया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *