छत्तीसगढ़

CG : Baleno कार ने कुचला, बिलासपुर में बिजली मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी शुभम राठौर (30) बिजली मिस्त्री का काम करता था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में मस्तूरी आया हुआ था। रात करीब आठ बजे वह अपने घर लौट चुका था, तभी उसे बिजली सुधारने के लिए फोन आया।

इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से मस्तूरी-किरारी मार्ग की ओर चला गया। काम पूरा करने के बाद वह देर रात वापस अपने गांव भदौरा लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:10 बजे शुभम एनएच-49 हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम सड़क पर दूर जा गिरा और कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

38 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago