दुर्ग। भिलाई में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों BSF जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है। एनएसयूआई के जिला कार्यकर्ता सुनील वर्मा ने बताया कि उसके पास फोन आया कि यहां कुछ पुलिस वाले उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। अकेली लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे हैं। इसके बाद सुनील ट्रैफिक पुलिस टावर पहुंचा और वहां से कुछ जवानों को लेकर मदद के लिए पहुंचा।
रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…
➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…
भोपाल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…
Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…