दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में में 6 जनवरी को लीकेज से धमाका और 8 जनवरी को यूनिवर्सल रेल मिल में शॉर्ट सर्किट से धमका हुआ था। जिस कारण रेल पटरी बनाने वीली यूनिवर्सल रेल मिल का प्रोडक्शन पूरी तरह से ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि, तेज आवाज के साथ एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। शॉर्ट सर्किट के कारण यहां लगे बिजली के उपकरण जल गए, जिससे प्रबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है। बीएसपी से सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 8 जनवरी को बुधवार शाम 7 बजे के करीब हुआ है। एक के बाद एक तेज विस्फोट की आवाज आई। जिससे कर्मचारियों को लगा कि, कोई बड़े आकार का पटाखा फोड़ रहा है। देखते ही देखते यूनिवर्सल रेल मिल और वेलफेयर बिल्डिंग में अंधेरा छा गया। जिससे टैंडम मिल के पास क्रॉस ट्रांफर एरिया की टनल में आग लग गई। चारों तरफ धुआं भरने से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे को लेकर बीएसपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *