छत्तीसगढ़

CG : BSUP कॉलोनी में हुआ झगड़ा, इस बात पर भिड़े दो पक्ष

रायपुर में बच्चों के आपसी झगड़े के बाद उनके मां-बाप भिड़ गए। मां-बाप को इस तरह लड़ता देख बच्चों ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच किसी तरह लोगों ने शांत कराया। दोनों पक्षों के इस झगड़े का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, पुरानी बस्ती क्षेत्र के BSUP कॉलोनी भाटागांव में बच्चों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनको झगड़ा करता देख, उनके माता-पिता भी इसमें शामिल हो गए। बच्चों का झगड़ा तो शांत हो गया, लेकिन बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

एक पक्ष की ओर से प्रदीप कुमार बाघ ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10 जनवरी को काम से लौटकर साढ़े 9 बजे घर पहुंचा था। करीब 1 घंटे बाद उनके पड़ोसी लखन और उसका भाई हरपाल उनके घर के सामने पहुंचा। उन्होंने बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। प्रदीप का कहना है कि उसने और आसपास के लोगों ने हरपाल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि दोनों भाई ने विवाद करते हुए उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इस पर प्रदीप की पत्नी और साली बीच-बचाव करने पहुंची तो उनसे भी मारपीट की।

kgnews

Recent Posts

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

4 minutes ago
CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

13 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

21 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

40 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

43 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

49 minutes ago