CG : CAF कैंप में मची सनसनी: ड्यूटी के दौरान जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत …
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। एसपी ने थाना प्रभारी को सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव इलाके के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खून से लथपथ घायल जवान को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद जवान जोगेंद्र नेताम को मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा तत्काल मर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मृत जवान के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जवान ने निजी कारणों के चलते मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, कुल 3036 परीक्षार्थी होंगे…
कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 8 वाहन जप्त, कई…
महासमुंद , खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…
पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल सफल…
लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर कृषि विभाग के मैदानी अमला फील्ड में रहें…
जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03…