CG : CBI ने कोरबा में बड़ी कार्रवाई की, SECL का क्लर्क गिरफ्तार…
कोरबा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने SECL कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क मनोहर लाल कौशिक पर एक खदान कर्मी से 5 लाख रुपए पीएफ निकालने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, SECL कुसमुंडा में कार्यरत खदान कर्मी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए सीएमपीएफ विभाग के क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया।
आरोप है कि क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए कई बार चक्कर लगवाए और काम के बदले रिश्वत की मांग की। क्लर्क की हरकतों से परेशान होकर खदान कर्मी ने भिलाई स्थित सीबीआई टीम से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई ने एक टीम गठित कर कुसमुंडा भेजी। रविवार सुबह भिलाई से पहुंची सीबीआई टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रविवार को कार्यालय बंद था, क्लर्क ने खदान कर्मी को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया था। जैसे ही क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…