छत्तीसगढ़

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई, रविवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इतिहास जगदलपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा में परीक्षा देंगे। पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धरमपुरा में 304 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, शांतिनगर में 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोल बाजार में 350 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा, निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago