रायपुर, 9 अप्रैल को बीजापुर IED ब्लास्ट में घायल CRPF कांस्टेबल शहीद हो गए है, दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। CRPF ने X पोस्ट में अधिक जानकारी देते बताया कि 9 अप्रैल 2025 को बीजापुर, छत्तीसगढ़ में संचालित माओवाद विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए CRPF की 196 बटालियन के बहादुर कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने एम्स, नई दिल्ली में 23 अप्रैल को अंतिम सांस ली।

कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शूरवीर के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को #सीआरपीएफ नमन करती है। हम अपने वीर के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *