कोरबा जिले में चोरों की सक्रियता पर विराम लगा पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाले पुलिस अधिकारी राकेश गुप्ता के घर चोरी का मामला सुलझा नहीं था कि बीती रात एक बार फिर से चोरों ने सीएसईबी काॅलोनी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सीएसईबी काॅलोनी में एनसी 59 नंबर के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने कीमती सामानों की चोरी की। बताया जा रहा है,कि घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए हैं, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पड़ोसियों की माने तक रात में ताला लगा हुआ था। सुबह उठने पर घर का ताला टूटा हुआ था।
उन्हें लगा कि कोई ना कोई घटना जरूर हुई है और इसकी सूचना तत्काल 112 को दी गई, जहां 112 की टीम मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना मकान मालिक को फोन करके दी गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम पार कर दिए। बेडरूम में रखे बेड को भी तोड़ा और उसमें रखे सामानों की चोरी की। चोर दीवान में रखे गुल्लक तक को भी नहीं छोड़े, उसमें रखे पैसे को भी ले भागे। सिविल लाइन थाना पुलिस की माने तो चोरी कितने की हुई है यह मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल सीविल लाईन पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर मौजूद रही।चोरों के संबंध में सुराग तलाश रही है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…