रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के तीन जनपद सीईओ और एक नोडल अधिकारी को गिरफ्तार किया है। चारों अधिकारियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां EOW ने 13 मई तक की रिमांड हासिल की है।

गिरफ्तार अधिकारी ये हैं:
भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, DMF, जिला कोरबा
भुनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद सीईओ, कोरबा
राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद सीईओ, कोरबा
वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद सीईओ, कोरबा

इन सभी अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के DMF फंड के गबन का आरोप है। ये सभी तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के कार्यकाल में पदस्थ थे, जब फंड के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आईं।

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में बताया:
EOW के मुताबिक, इन अधिकारियों के कार्यकाल में DMF राशि की जमकर बंदरबांट की गई। जांच के दौरान इन अफसरों की भूमिका स्पष्ट हुई, जिसके बाद पूछताछ और सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

DMF फंड का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए किया जाना था, लेकिन अधिकारियों ने कथित रूप से इसमें भारी भ्रष्टाचार किया।

EOW की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *