छत्तीसगढ़

CG : Dream 11 में किसान पुत्र ने जीते 1 करोड़ रुपए…

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र के गोढ़ीकलां गांव के रहने वाले जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट की समझ और रणनीति के दम पर ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में उनकी बनाई टीम ने 1138 पॉइंट हासिल किए जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें यह बड़ी पुरस्कार राशि मिली। जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान, एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और उनकी टीम सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल कर टॉप पर पहुंच गई। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं, और उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं। जगरनाथ के इस ऐतिहासिक जीत से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है और अब वे भी ड्रीम इलेवन में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। जगरनाथ ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक 7 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस जीत से अपने परिवार की जिंदगी बदलना चाहते हैं। जगरनाथ ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर को और बड़ा एवं पक्का मकान बनाना हैं। पिता के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदना, जिससे परिवार की खेती आसान हो सके। जगरनाथ ने कहा की मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी राशि जीतूंगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

9 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

9 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

9 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

9 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

9 hours ago