छत्तीसगढ़

CG : Dream 11 में किसान पुत्र ने जीते 1 करोड़ रुपए, पुरे गांव में खुशी

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र के गोढ़ीकलां गांव के रहने वाले जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट की समझ और रणनीति के दम पर ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में उनकी बनाई टीम ने 1138 पॉइंट हासिल किए जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें यह बड़ी पुरस्कार राशि मिली। जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान, एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और उनकी टीम सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल कर टॉप पर पहुंच गई।

जगरनाथ की इस सफलता के बाद उनके गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं, और उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं। जगरनाथ के इस ऐतिहासिक जीत से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है और अब वे भी ड्रीम इलेवन में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। जगरनाथ ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक 7 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस जीत से अपने परिवार की जिंदगी बदलना चाहते हैं। जगरनाथ ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर को और बड़ा एवं पक्का मकान बनाना हैं। पिता के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदना, जिससे परिवार की खेती आसान हो सके। जगरनाथ ने कहा की मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी राशि जीतूंगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

6 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

6 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

7 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

7 hours ago