छत्तीसगढ़

CG : DRI की बड़ी कार्रवाई: हंस ट्रैवल्स के ऑफिस से नोटों से भरे 3 बोरे जब्त …

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रैवल्स कार्यालय से नोटों से भरे तीन बोरे जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बरामद बोरों में 10, 20 और 50 रुपये के नोट भरे हुए थे। फिलहाल डीआरआई की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में नकली नोटों और संदिग्ध लेन-देन की सूचना डीआरआई को मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने बुधवार दोपहर अचानक छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसे तीन बोरों में भरकर रखा गया था। जांच एजेंसियों ने तुरंत नोटों को जब्त कर लिया और उन्हें अपने साथ जांच के लिए ले गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह रकम पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता निवासी बिस्वाल नामक व्यक्ति द्वारा यह रकम दिल्ली निवासी कमल किशोर गुप्ता को भेजी जा रही थी। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में छोटे नोटों को एक राज्य से दूसरे राज्य भेजने के पीछे क्या उद्देश्य था, इसे लेकर जांच एजेंसियां गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

डीआरआई की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद रकम का इस्तेमाल कहां और किस काम में किया जाना था। साथ ही नोटों की वैधता, स्रोत और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त की गई करंसी पर आरबीआई की सील और मुहर भी मिलने की बात सामने आई है।

मामले में हंस ट्रैवल्स के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल राजधानी में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से सनसनी फैल गई है।

kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

17 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

27 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago