CG : IPS अरुण देव गौतम पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त …
रायपुर। राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर अरुण देव गौतम को पूर्णकालिक डीजीपी के पद पर पदस्थ कर दिया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में यूपीएससी से जवाब-तलब किया था। यूपीएससी ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक DGP बनाए गए हैं। बता दें,अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने एडी गौतम को प्रभारी डीजीपी के पद पर पदस्थ किया था, बीते 14 महीने से वे प्रभारी डीजीपी के रूप में कामकाज कर रहे थे।
शनिवार को जारी आदेश के बाद अब एडी गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव भी रह चुके हैं। प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद, सरकार ने उन्हें राज्य का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया है। एडी गौतम को 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…
रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान…
रायपुर पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. मती तीजन बाई को…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग…
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर…