CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी भी जारी हो सकता है। तीन पुलिस रेंज के आइजी, कई जिलों के एसएसपी-एसपी और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलने के संकेत हैं। सूची में करीब एक दर्जन आइपीएस अधिकारियों के नाम शामिल है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के आइजी बदले जा सकते हैं। पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक अजय यादव को राजनांदगांव रेंज का आइजी बनाए जाने की चर्चा है। राजनांदगांव के वर्तमान आइजी बालाजी राव सोमावार को सरगुजा और सरगुजा आइजी दीपक कुमार झा को दुर्ग रेंज भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दुर्ग रेंज आइजी अभिषेक शांडिल्य को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। इस बार के फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि दो महिला आइपीएस अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। धमतरी और सारंगढ़ जैसे जिलों में महिला पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है। सरकार का मुख्य फोकस कानून-व्यवस्था को और चुस्त करना और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।
सूची में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह और जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह का नाम भी चर्चा में है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता, मयंक गुर्जर और संदीप पटेल को क्रमश: दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा का पुलिस अधीक्षक बनाया जा सकता है। कोरबा एसपी के लिए राजेश कुकरेजा, चंद्रमोहन सिंह और त्रिलोक बंसल के नाम चर्चा में हैं। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल को बेमेतरा भेजा जा सकता है। सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण को कोरिया की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा को अंबिकापुर, दंतेवाड़ा एसपी राय गौरव रामप्रवेश को सूरजपुर और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव को मुंगेली भेजा जा सकता है। इसके अलावा बेमेतरा, कोरिया, अंबिकापुर, सूरजपुर और अन्य जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों की अदला-बदली होगी। डीआइजी स्तर के अधिकारी प्रशांत ठाकुर, राजेश अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…