छत्तीसगढ़

CG : NIA कोर्ट ने पत्नी के कातिल पति को सुनाई उम्रकैद की सजा

बिलासपुर. अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाने और नकली नोट छापने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. बिलासपुर की विशेष न्यायाधीश (एनआईए) अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और नकली नोट रखने के मामले में अलग-अलग सजाएं सुनाईं. यह फैसला विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने सुनाया है. दरअसल, 2 मार्च 2023 को एंटी क्राइम यूनिट को उसलापुर स्थित गीतांजलि कॉलोनी फेस-1 में नकली नोट छापने की सूचना मिली थी.

पुलिस जब पवन सिंह ठाकुर के मकान में तलाशी लेने पहुंची तो पोर्च में रखी पानी की टंकी में टेप से लिपटी पॉलीथिन में 5 टुकड़ों में अलग-अलग पॉलीथिन में पैक महिला का शव मिला. इसकी पहचान आरोपी की पत्नी सती साहू के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसने उसकी हत्या की थी. शव ठिकाने लगाने आरोपी ने बाजार से पानी की टंकी और कटर मशीन खरीदी. उसने शव के हाथ-पैर और धड़ काटकर अलग-अलग पैक किए. आरोपी ने शव को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन बदबू फैलने के डर से ऐसा नहीं कर सका.

बाद में शव के हिस्सों को पॉलीथिन में पैक कर टंकी में छिपा दिया. इस दौरान वह दो महीने तक लोगों से पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात कहता रहा और तलाश का नाटक करता रहा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली नोट बनाने का सामान, कलर प्रिंटर, रिफिल कार्टिज, जेरॉक्स पेपर, 200 रुपए के सात और 500 रुपए के तीन नकली नोट, ग्राइंडर कटर मशीन समेत अन्य सामग्री जब्त की. आरोपी ने बताया कि उसने रायगढ़ और जांजगीर के दो युवकों से नकली नोट बनाना सीखा था.

मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि यह अपराध अत्यंत गंभीर और क्रूर प्रकृति का है. अदालत ने माना कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास समाज में भय और असुरक्षा पैदा करने वाला कृत्य है, इसलिए आरोपी को किसी प्रकार की रियायत देने योग्य नहीं. कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास, धारा 201 और 489-सी के तहत पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

2 minutes ago
राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…

8 minutes ago
राजनांदगांव : प्रशासनिक काम में लगे डॉक्टर भी ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव : प्रशासनिक काम में लगे डॉक्टर भी ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव , प्रशासनिक काम में लगे जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अब ओपीडी, कैजुअल्टी में…

22 minutes ago
राजनांदगांव : समस्या सुन कर त्वरित निराकरण करने कहा…

राजनांदगांव : समस्या सुन कर त्वरित निराकरण करने कहा…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर के स्कूल मैदान…

26 minutes ago
राजनांदगांव : विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें ले जाती है मोक्ष मार्ग की ओर…

राजनांदगांव : विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें ले जाती है मोक्ष मार्ग की ओर…

राजनांदगांव , जैन बगीचे के नए हाल में रविवार को महाकौशल विहार सेवा ग्रुप का…

29 minutes ago
राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित…

34 minutes ago