CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …
बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग 3 किलोमीटर लंबी PMGSY सड़क को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुकमा की कंस्ट्रक्शन कंपनी SJH द्वारा वन भूमि एवं तालाब के मेड किनारे से अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए बड़े पैमाने पर जंगल क्षेत्र से मुरुम निकाला जा रहा है और इस प्रक्रिया में कई पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।आरोप यह भी है कि संबंधित ठेकेदार पूर्व में भी नेशनल पार्क क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन के मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है।
सबसे बड़ा सवाल वन विभाग की भूमिका को लेकर उठ रहा है। जंगलों के नुकसान और कथित अवैध खनन के बावजूद वन विभाग की चुप्पी कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के वन और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच सकती है।
वन संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले रेंजर सहित वन अमले की निष्क्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।अब देखना होगा कि प्रशासन और वन विभाग इस मामले में जांच कर कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं।
बॉक्स-सूत्रों के अनुसार ठेकेदार द्वारा वन विभाग के पेनल्टी से बचने अब दिन के बदले रात के अंधेरे में जंगल से अवैध तरीके से मुरुम का उत्तखनन किया जा रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से…
1 जुलाई से शुरू होगी विकसित भारत जी राम जी योजना, ग्रामीणों की बढ़ेगी भागीदारी…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न…
दो बसों पर चालानी कार्रवाई, 6 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया महासमुंद : सड़क…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने…