छत्तीसगढ़

CG : PSC छात्रा की खुदकुशी मामले में बेवफा प्रेमी की होगी गिरफ्तारी …

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी कुर्रे उर्फ खुशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों में आए तनाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना अंतर्गत सोनसरी में रहने वाली जरहाभाठा में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने 21 मार्च को अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। जांच में पता चला कि आयुषी और जांजगीर-चांपा जिले के चांपा के चरण नगर में रहने वाले दीपक कुमार खाण्डे ऊर्फ चेरी के बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान 16 मई 2025 से 20 मार्च 2026 के बीच आयुषी ने दीपक के बैंक खाते में 28 किश्तों में 67 हजार 50 रुपये ट्रांसफर किए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन 20 मार्च 2026 को शाम करीब छह बजे तक दीपक आयुषी के कमरे में मौजूद था। इसके बाद दीपक के जाने के बाद आयुषी ने उससे संपर्क करने का लगातार प्रयास किया। काल डिटेल के अनुसार शाम 7.06 बजे से रात 11.59 बजे तक आयुषी ने दीपक को 38 बार काल किया, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दीपक किसी अन्य महिला से बातचीत करता और संबंध रखता था। इससे आयुषी परेशान थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। दीपक के व्यवहार और मानसिक दबाव के कारण आयुषी अवसाद में चली गई और उसने अपने कमरे में पंखे से स्टाल बांधकर फांसी लगा ली। जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में तेज होंगी बारिश की गतिविधियां

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में तेज होंगी बारिश की गतिविधियां

रायपुर. प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में…

22 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी

राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी…

30 minutes ago
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

1 hour ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

1 hour ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

2 hours ago