दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दो रेलवे कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. जिसमें वरिष्ठ अनुभव अभियंता अमिताभ चौधरी व रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्रमोद कुमार शामिल है. 15 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

इसके साथ ही रॉलिंग स्टॉक के बेहतर प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अन्य सभी रेलवे जॉन को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट रॉलिंग स्टॉक शील्ड को अपने नाम किया है. इस शील्ड को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार संबंधित प्रमुख विभाग अध्यक्ष ग्रहण करेंगे.

चयनित कर्मचारियों में प्रमोद कुमार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन में पदस्थ है. जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को गोंदिया स्टेशन में गाड़ी संख्या 22815 एर्नाकुलम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरे यात्री उमेश बिसेन व उनकी पत्नी प्रीति बिसेन की जान बचाई थी. प्रमोद कुमार ने 16 अगस्त 2022 को गोंदिया स्टेशन में चलती गाड़ी से प्लेटफार्म में कूदने वाली महिला की भी जान बचाई थी. प्लेटफार्म में कूदने वाली महिला को अचानक पता चला कि वह गाड़ी संख्या 12843 की जगह 1 2 8 0 7 समता एक्सप्रेस में चढ़ गई है जिस वजह से वह हड़बड़ी में स्टेशन पर ही कूद गई थी.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *