छत्तीसगढ़

CG : RTO अफसर पर हुई कार्रवाई, ड्राइवर से वसूली का मामला

राजनांदगांव. जिले के पाटेकोहरा RTO में ड्राइवर से मारपीट मामले में अपर परिवहन आयुक्त ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने पाटेकोहरा RTO से परिवहन इंस्पेक्टर संतोष झा को हटाकर रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया है. बता दें कि पाटेकोहरा आरटीओ में RTO अधिकारी ने ड्राइवर की पिटाई की थी. इसके बाद ट्रांसपोर्ट यूनियन ने हंगामा करते हुए घटना का विरोध किया था. शनिवार की देर शाम चिचोला NH- 53 के पाटेकोहरा में पदस्थ RTO अधिकारी और एक ट्रक चालक के बीच अवैध वसूली को लेकर कहा सुनी हुई थी. इस दौरान अफसर ने ड्राइवर की की जमकर पिटाई की थी. इसके बाद आक्रोशित ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की थी. इस दौरान लगभग 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया था.

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

6 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

7 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

7 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

9 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

9 hours ago