छत्तीसगढ़

CG : SDM और तहसीलदार दफ्तर के तीन बाबू गिरफ्तार …

बिलासपुर। सर्पदंश से मौत के मामलों में फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपित को जेल भेज दिया है। जिले में सर्पदंश के 15 फर्जी मामले बनाकर सहायता राशि लेने का मामला उजागर होने के बाद अलग-अलग थानों में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। इससे पहले तोरवा पुलिस ने एक डाक्टर और वकील समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तब पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया। इधर इसी मर्ग नंबर के आधार पर एक फर्जी पीएम रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार कराए गए। इसे तहसील कार्यालय के बाबू हरिशंकर राठौर, एसडीएम कार्यालय के बाबू नरेंद्र कौशिक और गरीब बिंझवार की मदद फर्जी प्रकरण तैयार कर कलेक्टोरेट में पेश कर सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि हड़प ली गई। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जिले में सर्पदंश के मामलों की जांच कराई। जांच के आधार पर जिले के अलग-अलग थानों में 15 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में एसडीएम और तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबूओं की भूमिका सामने आई। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपित को जेल भेजा गया है।

सरकंडा क्षेत्र एक एक व्यक्ति के नाम पर सर्पदंश से मौत का मामला बनाकर सहायता राशि हड़प ली गई। जब पुलिस ने इसकी जांच की तब पता चला कि जिस मर्ग नंबर को आधार पर बनाकर पीएम रिपोर्ट तैयार कराई गई वह फर्जी है। उस नंबर पर सरकंडा क्षेत्र के एक व्यक्ति के मौत का मामला दर्ज है। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जांच के बाद उस मामले को खात्मे में भेजा जा चुका है। इधर पुलिस ने जिस नाम से सहायता राशि ली गई, उसकी तलाश की है। अब तक पूरा नाम फर्जी मिला है। आगे की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वह सुबह…

21 minutes ago
देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस…

28 minutes ago
31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

गरियाबंद. खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई…

30 minutes ago
जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को…

32 minutes ago
हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप   पुराने रेस्ट हाउस…

32 minutes ago
एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी भितरवार…

32 minutes ago