सक्ती जिले के एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। कार्य मे लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी अंकिता शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि, सक्ती जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। लगातार कार्य के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। दरअसल जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें को संज्ञान में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रालय में प्रस्तावित मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्म से सम्मानित शास्त्रीय गायक उमाकांत…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी…
रायपुर जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के…