दुर्ग इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सशस्त्र सीमा बल के 28वें बटालियन में कांस्टेबल के पद तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला था और भिलाई में ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी कर रहा था। आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बता दें कि दो दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विपिन्द्र चन्द्र ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *