मुंगेली. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसएनजी कॉलेज के पास सड़क किनारे रखे थार वाहन को बीती रात नकाबपोश शख़्स ने आग के हवाले कर दिया, जिससे थार जलकर खाक हो गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एक अज्ञात शख़्स थार की तरफ आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि पहले थार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है. उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया है. घटना को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ओमकार ठाकुर के घर का मामला है, जहां उनके थार को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया है.
थाना प्रभारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल टीम की मदद से मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…
भोपाल राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…
भोपाल प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…