रायपुर। चाकूबाजी की यह वारदात रायपुर के वीआईपी रोड स्थित नुक्क्ड़ कैफे के पास हुई है। यहां एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। इसके बाद नाबालिग के दोस्त ने लोकेशन भेजकर आरोपियों को कैफे के पास बुलाया। लोकेशन मिलने के बाद आरोपी कैफे के पास पहुंचे और 10वीं के छात्र के साथ मारपीट कर उस पर चाक़ू से वार कर दिया। इस हमले नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
नाबालिग छात्र को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने दोस्त के साथ कैफे गया था और इसी दौरान ओम चौधरी, हिमांशु यादव, प्रकाश साहू वहां पहुंचे और पीड़ित के साथ मारपीट की और उस पर चाक़ू से वार कर दिया।
बताया जा रहा है कि, आरोपियों और पीड़ित के बीच पुराना विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। माना थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
