छत्तीसगढ़

CG : अंत्योदय स्वरोजगार योजना का आवेदन 19 जनवरी तक आमंत्रित

धमतरी  छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा धमतरी जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के अंत्योदय स्वरोजगार योजना में 179 का लक्ष्य मिला है। उक्त योजना के तहत बैंकों के माध्यम से एक लाख रूपये तक ऋण तथा अधिकतम अनुदान 10 हजार रूपये विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने के लिये दिये जाते हैं। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे आवेदक, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष तक की हो, धमतरी जिले का मूल निवासी हो और वार्षिक आय एक लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं है, वे कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में सम्पर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे स्पष्ट रूप से पूर्ण भरकर आगामी 19 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ उन्हें अपने पासपोर्ट साईज के 3 फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, योग्यता एवं राशनकार्ड की 2-2 छायाप्रति लगाना होगा। नगरी विकासखण्ड के आवेदक अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, फॉरेस्ट डिपो रोड, नगरी से आवेदन प्राप्त कर वहीं जमा कर सकते हैं। परीक्षण के बाद उपयुक्त पाये गये आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिये बैंक शाखाओं में प्रेषित किया जायेगा।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

9 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

9 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

9 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

9 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

10 hours ago